Ad Placement (Top)

दिन की थकान मिटाने वाली ताज़गी भरी प्रार्थना Afternoon Prayer

Ad Placement (In-Article)
Glory to God
हम चाहते हैं कि आपका हर दिन प्रभु की शांति और विश्वास के साथ बीते। जीवन में चाहे परिस्थितियां जैसी भी हों, हमारा भरोसा प्रभु पर बना रहे और हमारा मन कभी उम्मीद न छोड़े।
हम चाहते हैं कि हम केवल अपनी जरूरतों के लिए नहीं, बल्कि प्रभु को जानने और उसके करीब आने के लिए भी प्रार्थना करें। क्योंकि जब प्रभु हमारे साथ होता है, तो कठिन रास्तों पर भी आगे बढ़ने की हिम्मत मिलती है।
हमारी यही प्रार्थना है कि प्रभु आपके जीवन और परिवार को संभाले और हर दिन आपको अपने और करीब लाए।
आइए, अब हम मिलकर प्रार्थना शुरू करते हैं।

"प्रिय भाइयों और बहनों, जय मसीह की। दोपहर का यह समय हमें याद दिलाता है कि हमें हर पल अपने परमेश्वर की सामर्थ्य की आवश्यकता है।
बाइबल के मत्ती अध्याय 11:28 में प्रभु यीशु स्वयं कहते हैं—'हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।' प्रभु यीशु हमें याद दिलाते हैं कि हम अपने जीवन का हर बोझ अकेले उठाने के लिए नहीं हैं। जब हम थकान, चिंता, दुख और परेशानियां लेकर यीशु के पास आते हैं और उस पर भरोसा करते हैं, तो वह हमारे मन को सच्ची शांति और आत्मिक विश्राम देता है।

इस वचन का संदेश है: अपनी चिंताएं यीशु को सौंप दें, क्योंकि वह हमें संभालने और शांति देने के लिए हमेशा तैयार है। 
आइए अपने दिन के इस व्यस्त समय में, सीधे अपने उद्धारकर्ता के चरणों में एक पवित्र विश्राम पाएं।"

समर्पण और हृदय की पुकार

"हे प्यारे प्रभु यीशु, आज की दोपहर मैं आपके सम्मुख आता हूं। प्रभु, सुबह से लेकर अभी तक जो भी कार्य मैंने किए, जो भी निर्णय लिए, उन सबको मैं आपके चरणों में सौंपता हूं। कहीं न कहीं मैं थक गया हूं, मेरी ऊर्जा कम हो रही है, लेकिन प्रभु, आप तो कभी न थकने वाले परमेश्वर हैं।
मेरे भीतर के हर तनाव, हर झिझक और हर प्रकार की घबराहट को यीशु के नाम से शांत कीजिए। मुझे अपने प्रेम से भर दीजिए। मेरा मन, मेरा हृदय और मेरी आत्मा आपके प्रेम की ज्योति से प्रकाशित हो।"

दिन के शेष कार्यों के लिए सामर्थ्य

"हे सामर्थी परमेश्वर, दिन का आधा समय बीत चुका है, लेकिन शाम अभी बाकी है। मुझे वह दिव्य शक्ति और बुद्धि दीजिए जिससे मैं बाकी के कामों को आपकी महिमा के लिए पूरा कर सकूं।
प्रभु, जहां भी मैं काम कर रहा हूं या जिस भी स्थिति में हूं, मेरी बातचीत में आपकी नम्रता, मेरे व्यवहार में आपका अनुग्रह और मेरे निर्णयों में आपकी पवित्र बुद्धि काम करे। यदि आज कोई काम अधूरा रह गया है या कोई रुकावट है, तो उसे आपके अनुग्रह से पूरा करने की शक्ति मांगता हूं। यीशु मसीह के नाम में, मैं अपने मस्तिष्क को केंद्रित करता हूँ और आलस्य व थकान को दूर भगाता हूं।"

पारिवारिक शांति और भविष्य के लिए आशिष

"प्रभु, इस दोपहर की वेला में मैं उन सभी भाई-बहनों को भी आपके हाथों में सौंपता हूं जो आज संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें नई आशा दीजिए। उनके परिवार में आज की शाम शांति और प्रेम का माहौल बने।
जो लोग बीमारी के बिस्तर पर हैं या अस्पताल में हैं, उन्हें आपकी चंगाई की सामर्थ्य आज दोपहर ही स्पर्श करे। हमारे भविष्य के हर कदम को, हमारी योजना को, हमारे आर्थिक हालातों को आपकी स्वर्गीय सुरक्षा और समृद्धि की आशीष मिले।"

अंतिम समर्पण
"हे प्रभु यीशु, मुझे अपनी उपस्थिति का अहसास दिलाते रहिए। इस दोपहर के बाद का समय आपकी सेवा और महिमा में बीते। हम सब कुछ आपके बलवंत हाथों में सौंपते हैं।
इस प्रार्थना को हमारे उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के अति पवित्र और मीठे नाम में मांगते हैं।
आमीन।"

नई शुरुआत और अद्भुत आशीष की प्रार्थना Morning Prayer

Ad Placement (In-Article)

 

मेरी दिल से यहीं इच्छा है कि आप हर दिन प्रभु के साथ थोड़ा और समय बिताएं। उसके वचन से अपने मन को मजबूत करें और अपनी चिंताओं को उसके हाथों में सौंपना सीखें। मैं चाहता हूं कि आपके घर में शांति हो, आपके दिल में विश्वास हो और आपके जीवन में ऐसी आशा हो जो परिस्थितियों से हार न माने। आइए, अब कुछ पल के लिए अपने सारे विचारों को एक तरफ रखें और मिलकर प्रभु की उपस्थिति में प्रार्थना शुरू करते हैं।

प्रिय भाइयों और बहनों, जय मसीह की! आज की इस नई और पवित्र भोर में आप सभी का स्वागत है।
पवित्र शास्त्र भजन संहिता 143:8 में परमेश्वर का वचन कहता है—'मुझे भोर को अपनी करुणा की बात सुना, क्योंकि मैं ने तुझ पर भरोसा रखा है। जिस मार्ग से मुझे चलना है, वह मुझे बता दे, क्योंकि मैं अपना मन तेरी ही ओर उठाता हूं।'यह वचन हमें सिखाता है कि हर सुबह अपनी आशा परमेश्वर पर रखनी चाहिए। जब हम अपनी समझ पर नहीं, बल्कि परमेश्वर की करुणा और मार्गदर्शन पर भरोसा करते हैं, तो वह हमें सही रास्ता दिखाता है।
“मैं अपना मन तेरी ही ओर उठाता हूं” का अर्थ है—अपनी चिंता, योजनाएं और भविष्य परमेश्वर के हाथों में सौंप देना और कहना, “प्रभु, आज मुझे वही मार्ग दिखा जिस पर चलना तेरी इच्छा है।”
तो प्रभु हमें सही राह दिखाने के लिए तैयार हैं।"

धन्यवाद और समर्पण

"हे प्यारे प्रभु यीशु, मेरे प्रेमी स्वर्गीय पिता... इस सुंदर सुबह के लिए आपका कोटि-कोटि धन्यवाद। प्रभु, रात भर की नींद के बाद जब मेरी आँखें खुलीं, तो मैंने आपकी अद्भुत सृष्टि और आपकी नई दया को देखा।
पिता, मेरी हर एक गलती, अनजाने में हुई भूल और मन की कमी को क्षमा कीजिए। अपने अति पवित्र लहू से मुझे धोकर शुद्ध कीजिए। आज का यह पूरा दिन मैं आपके बलवंत हाथों में समर्पित करता हूं। मेरे विचारों को, मेरी सोच को और मेरे मुख से निकलने वाले हर एक शब्द को अपनी पवित्रता से भर दीजिए।"

मार्गदर्शन, सुरक्षा और चंगाई की प्रार्थना

"हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर, आज मुझे जिस भी मार्ग पर चलना है, आप स्वयं मेरा मार्गदर्शन कीजिए। मेरे आगे आने वाले हर मोड़ और निर्णय में आपकी उपस्थिति रोशनी बनकर चमके।
प्रभु यीशु, शैतान की हर एक चालाकी, गुप्त रुकावटों, कुसंगति और हर प्रकार की दुर्घटनाओं से मेरी और मेरे परिवार की रक्षा कीजिए। आपके कोड़ों खाने के फलस्वरूप आज मैं अपने शरीर, मन और आत्मा के लिए पूर्ण चंगाई की घोषणा करता हूँ। हर बीमारी, दुर्बलता और मानसिक तनाव यीशु के नाम से अभी दूर हो जाए।"

परिवार, कार्य और विजय की आशिष

"हे दयालु प्रभु, इस प्रार्थना में शामिल हर एक विश्वासी के घर में अपनी अलौकिक शांति, प्रेम और समृद्धि भेज दीजिए। हमारे हाथों के हर एक काम पर, हमारी नौकरियों, व्यवसायों और पढ़ाई पर आपकी स्वर्गीय आशिष ठहरे।
आज का दिन हमारे लिए निराशा या हार का नहीं, बल्कि आपके सामर्थी नाम में महान सफलता और विजय का दिन सिद्ध हो। जो भी लोग आज किसी कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं, आप उनके लिए मार्ग खोलिए। अपने पवित्र स्वर्गदूतों का पहरा हमारे चारों ओर बनाए रखिए।"
अंतिम समर्पण
"हे प्रभु यीशु, हमारी इस नम्र विनती को सुनिए और पूरे दिन अपनी पंखों की छाँव में हमें छिपाए रखिए। सब कुछ आपके सामर्थी हाथों में सौंपते हुए, इस प्रार्थना को प्रभु यीशु मसीह के अति पवित्र और मीठे नाम में माँगते हैं।
आमीन।"

शाम की शांति और सुरक्षा की प्रार्थना

Ad Placement (In-Article)


मैं आपसे आज एक छोटी-सी दिल की बात कहना चाहता हूं। मैं जब आपके लिए प्रार्थना करता हूं तो मेरी इच्छा केवल यह नहीं होती कि आपकी परेशानियां दूर हो जाएं। मैं चाहता हूं कि आपका रिश्ता प्रभु के साथ और भी मजबूत हो जाए।
कभी-कभी जीवन में ऐसे दिन आते हैं जब हमें समझ नहीं आता कि आगे क्या होगा। हमारी मेहनत दिखाई नहीं देती, प्रार्थना का उत्तर तुरंत नहीं मिलता और मन भी थक जाता है। लेकिन ऐसे समय में हमें प्रभु को छोड़ना नहीं है। हो सकता है हमें रास्ता दिखाई न दे, लेकिन प्रभु को पूरा रास्ता दिखाई देता है। आइए, अब कुछ पल के लिए अपने सारे विचारों को एक तरफ रखें और मिलकर प्रभु की उपस्थिति में प्रार्थना शुरू करते हैं।

प्रिय भाइयों और बहनों, जय मसीह की। 
आज इस ढलती शाम में हम अपने कृपालु परमेश्वर के चरणों में एकत्र हुए हैं।
पवित्र शास्त्र भजन संहिता 4:8 में लिखा है—'मैं चैन से लेट जाऊगा और सो रहूंगा; क्योंकि हे यहोवा, केवल तू ही मुझे निश्चिन्त और सुरक्षित रखता है।' कितना सुन्दर वचन हैं सचमुच यदि हम दिन रात परमेश्वर आगे प्रार्थना करते हैं तू सचमुच अपने वचन को पूरा करता है और रात के अंधेरे में भी हमारी रखवाली करता हैं।"

दिन भर का धन्यवाद और पश्चाताप

"हे प्यारे प्रभु यीशु, मेरे प्रेमी पिता... मैं इस शाम आपके अति पवित्र हुज़ूर में झुकता हूं। प्रभु, आज सुबह से लेकर इस शाम तक आपने मेरी और मेरे परिवार की जो सुरक्षा की, हमें संभालकर रखा, उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं 
पिता, आज के पूरे दिन में यदि मुझसे जाने-अनजाने में कोई भूल हुई हो, कड़वे शब्द निकले हों या कोई गलत विचार आया हो, तो मुझे अपने पवित्र लहू से धोकर शुद्ध कीजिए। मेरे मन को साफ कर दीजिए ताकि मैं आपकी उपस्थिति में विश्राम पा सकूं।"
थकावट, मानसिक शांति और सुरक्षा की प्रार्थना

"हे सामर्थी परमेश्वर, आज पूरे दिन के काम-काज के बाद मेरा शरीर और मन थक चुका है। मैं अपनी सारी चिंताएं, बोझ और मानसिक तनाव आपके चरणों में सौंपता हूं। मेरे हृदय से हर प्रकार की घबराहट और डर को यीशु के नाम से दूर कर दीजिए।
प्रभु यीशु, आज रात जब हम सोएं, तो आपकी स्वर्गीय शांति हमारे घरों पर छा जाए। हमारे घर की चारों दीवारों को अपने सामर्थी लहू से ढांप लीजिए। शैतान की हर एक बुरी योजना, बुरे सपनों और रात के हर एक भय को यीशु मसीह के नाम में निष्फल करते हैं।"
परिवार, सुखद नींद और आत्मिक आशिष 

"हे दयालु पिता, इस प्रार्थना में शामिल हर एक भाई, बहन और बच्चे पर अपनी करुणा बनाए रखिए। जो लोग आज बीमार हैं या शारीरिक दर्द में हैं, उन्हें आज रात सोते समय आपकी ओर से चंगाई और ताज़गी मिले।
हमारे परिवार के हर सदस्य को मीठी और शांतिपूर्ण नींद दीजिए। कल की नई सुबह हम आपकी स्तुति करने के लिए नए बल और उत्साह के साथ उठ सकें। अपने पवित्र स्वर्गदूतों का पहरा हमारे घर के चारों ओर तैनात रखिए।"
अंतिम समर्पण

"प्रभु यीशु, हम अपनी आत्मा, देह और मन को आपके हाथों में सुरक्षित सौंपते हैं। हमारी इस नम्र विनती को सुनिए और स्वीकार कीजिए। इस प्रार्थना को प्रभु यीशु मसीह के अति पवित्र और मीठे नाम में मांगते हैं।
आमीन।"

रात की सुख-शांति और सुरक्षा की प्रार्थना | Evening Prayer

Ad Placement (In-Article)

Praise Tha Lord 

इसीलिए मैं चाहता हू कि हम इन दिनों में प्रार्थना को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। हर दिन थोड़ा समय प्रभु के साथ बिताए, उसके वचन को सुनें और विश्वास में आगे बढ़ें।
मेरी प्रार्थना है कि प्रभु आपको संभाले, आपके परिवार को आशीष दे, आपके मन को शांति दे और आपको हर दिन अपने करीब खींचता जाए। “तो आइए, अब हम सब मिलकर प्रार्थना शुरू करते हैं। अपने मन को प्रभु की उपस्थिति में लगाइए और विश्वास के साथ प्रार्थना करें।

जय मसीह की मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। 
आज की इस ढलती हुई शाम की प्रार्थना में आप सभी का प्रभु यीशु के पवित्र नाम में स्वागत है।
दिनभर की भागदौड़ और थकावट के बाद, यह समय परमेश्वर की उपस्थिति में बैठने और उनकी गोद में विश्राम पाने का है। आज की हमारी इस प्रार्थना का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम अपनी हर एक चिंता और भय को प्रभु को सौंप दें।

परमेश्वर का पवित्र वचन भजन संहिता 91:4 वचन में बहुत ही सुंदर वायदा करता है:
"वह तुझे अपने पंखों की ओट में ले लेगा, और तू उसके परों के नीचे शरण पाएगा; उसकी सच्चाई तेरे लिए ढाल और चिलमन ठहरेगी।"
मेरे प्रियजनों, आज रात प्रभु आपको अपने पंखों की छाया में सुरक्षित रखना चाहते हैं। आइए,दिल से इस प्रार्थना में मेरे साथ जुड़ें।

 दिनभर का धन्यवाद और समर्पण 

हे हमारे प्यारे स्वर्गीय पिता,
हम इस शाम को आपके चरणों में आते हैं और आपका धन्यवाद करते हैं।
प्रभु जी, सुबह से लेकर अब तक आपने अपनी दया से हमें थामे रखा, हर एक ख़तरे और विपत्ति से बचाया और हमारी ज़रूरतों को पूरा किया, इसके लिए हम आपके नाम को धन्य कहते हैं।
प्रभु, आज दिनभर में अगर हमसे कोई ऐसी भूल हुई हो या कोई कड़वा शब्द निकला हो जो आपको नापसंद हो, तो सच्चे मन से हमसे क्षमा कीजिए। हमारे हृदयों को अपने पवित्र लहू से धोकर साफ़ कर दीजिए।
हम अपनी दिनभर की थकावट, असफलताएं और मोजूदा उलझनों को आपके हाथों में सौंपते हैं। अब हम इन्हें अपने मन में नहीं रखेंगे, बल्कि आपकी शांति में सोएंगे।

 रात की सुरक्षा और भय से मुक्ति

हे प्रभु यीशु मसीह,
हम प्रार्थना करते हैं इस आने वाली रात की सुरक्षा के लिए।
आप हमारे घरों के चारों ओर अपने सामर्थी स्वर्गदूतों की बाड़ा बांध दीजिए। रात के किसी भी भय, डरावने सपनों, अनजाने डर और अंधकार की ताकतों को हम यीशु मसीह के नाम से अपने परिवारों से दूर डांटते हैं।
जो भी भाई या बहन इस समय अनिद्रा (नींद न आने की बीमारी) या घबराहट से जूझ रहे हैं—प्रभु, आप इसी समय अपना चंगाई देने वाला हाथ उनके सिर पर रखिए। उनके विचारों को शांत कीजिए और उन्हें एक मीठी और गहरी नींद प्रदान कीजिए। वचन के अनुसार, हम चैन से लेटेंगे और सोएंगे, क्योंकि केवल आप ही हमें निश्चिंत रहने देते हैं।

 परिवार और चंगाई की आशीष 

पिता परमेश्वर,
हम अपने पूरे परिवार, बच्चों और माता-पिता को आपके सुरक्षित हाथों में सौंपते हैं।
रात को सोते समय हमारे बच्चों के मनों को तरोताज़ा कीजिए और उन्हें अपनी स्वर्गीय बुद्धि से भरिए। हमारे घरों में आपकी शांति और प्रेम बना रहे। प्रभु, जो लोग आज रात शारीरिक दर्द या बीमारी में हैं, आपकी चंगाई की सामर्थ्य इसी समय उनके शरीर की हर एक कोशिका में बहने पाए। नींद के दौरान हमारे शरीर को नया बल और उत्तम स्वास्थ्य मिले।

हे प्रभु यीशु,
हम विश्वास करते हैं कि आपने हमारी इस शाम की प्रार्थना को सुन लिया है।
आपकी शांति हमारे हृदयों में बह रही है और हम पूरी तरह से आपके पंखों की छाया में सुरक्षित हैं।
सारे आदर, महिमा और धन्यवाद के साथ, यह प्रार्थना हम हमारे प्रभु यीशु मसीह के मीठे और सामर्थी नाम में मांगते हैं।
आमीन!

[ किरपा करके रोजाना प्रार्थना करते रहें 🙏]
God Bless U 

दोपहर की शांति और चंगाई की प्रार्थना | Afternoon Prayer

Ad Placement (In-Article)

Praise Tha Lord 
हम हर दिन आपके लिए प्रार्थना क्यों करते हैं हम चाहते हैं कि आपकी खुशी केवल संसार की चीज़ों पर निर्भर न रहे। क्योंकि संसार की बहुत-सी चीज़ें आज हमारे पास हैं और कल नहीं भी हो सकतीं। धन, सफलता, संपत्ति और दूसरी सांसारिक वस्तुएं हमेशा हमारे साथ नहीं रहतीं। लेकिन प्रभु का प्रेम और उसका वचन हमारे जीवन को ऐसी आशा देता है जो परिस्थितियों से बड़ी है।“तो आइए, अब हम  मिलकर प्रार्थना शुरू करते हैं। अपने मन को प्रभु की उपस्थिति में लगाइए और विश्वास के साथ प्रार्थना करें।” 🙏

जय मसीह की मेरे प्यारे भाइयों और बहनों।

 आज की इस दोपहर की प्रार्थना में आप सभी का प्रभु यीशु के पवित्र नाम में स्वागत है।

दिन का यह समय ऐसा होता है जब हम काम की भागदौड़, थकावट और कई तरह की मानसिक चिंताओं से घिर जाते हैं। लेकिन आज दोपहर की प्रार्थना का हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि हम अपनी इस थकावट को प्रभु के चरणों में रखकर उनसे नई सामर्थ्य और विश्राम पाए।

परमेश्वर का पवित्र वचन मत्ती 11:28 वचन में बहुत ही प्रेम से आमंत्रण देता है:

"हे सब थके और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूगा।"

मेरे प्रियजनों, प्रभु यीशु आज दोपहर आपसे कह रहे हैं कि अपने सारे बोझ उन्हें सौंप दें। आइए, दिल से इस प्रार्थना में मेरे साथ जुड़ें।

 थकावट और बोझ का समर्पण 

हे हमारे प्यारे स्वर्गीय पिता,

हम इस दोपहर के समय आपके पवित्र चरणों में आते हैं।

प्रभु जी, सुबह से लेकर अब तक आपने हमें संभाला, हमारे हाथों के कामों में आशीष दी, इसके लिए हम आपका दिल से धन्यवाद करते हैं।

प्रभु, इस समय जो भी शारीरिक थकावट, दिमागी तनाव या काम का बोझ हमारे मनों पर है, हम उन सबको आपके चरणों में समर्पित करते हैं। वचन कहता है कि जो परमेश्वर की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएगे। प्रभु, आज इस दोपहर हमारे मनों को अपनी स्वर्गीय ताज़गी से भर दीजिए।

अगर आज दिनभर में किसी बात से हमारा मन दुखी हुआ है या कोई निराशा आई है, तो प्रभु अपने अनुग्रह से हमारे हृदयों को शांत कीजिए।

 चंगाई, काम में सफलता और रुकावटों का समाधान 

हे प्रभु यीशु मसीह,

हम प्रार्थना करते हैं उन सभी भाई-बहनों के लिए जो इस समय अपने काम के स्थान पर हैं, व्यापार में हैं या घर के कामों में थके हुए हैं।

प्रभु, उनके हाथों के कामों को सफल कीजिए। बाकी बचे हुए दिन के लिए उन्हें स्वर्गीय बुद्धि, ज्ञान और नया उत्साह प्रदान कीजिए।

जो लोग इस समय किसी शारीरिक दर्द, सिरदर्द या बीमारी को महसूस कर रहे हैं, प्रभु यीशु के नाम से हम उस दर्द और थकावट को डांटते हैं! आपकी चंगाई देने वाली सामर्थ्य इसी समय उनके शरीरों में बहने पाए।

हमारे जीवन से हर प्रकार की घबराहट और उलझन यीशु मसीह के सामर्थी नाम में दूर हो जाए।

 शेष दिन के लिए सुरक्षा और आशीष 

पिता परमेश्वर,

बाकी बचे हुए पूरे दिन को हम आपके हाथों में सौंपते हैं।

हमारे आने-जाने में, हमारे निर्णयों में और हमारे रिश्तों में आपकी शांति बनी रहे। हमारे घरों पर, हमारे बच्चों पर और हमारे पूरे परिवार पर आपकी दया का हाथ बना रहे।

प्रभु, हमें ऐसी सामर्थ्य दीजिए कि हम आज दिनभर आपकी महिमा कर सकें और अपने व्यवहार से दूसरों के लिए आशीष का कारण बन सकें 

हे प्रभु यीशु,

हम धन्यवाद करते हैं कि आपने हमारी इस दोपहर की प्रार्थना को सुन लिया है।

आपने अपनी शांति से हमारे मनों को भर दिया है और हमें नया बल प्रदान किया है। अब हम आपकी सामर्थ्य में होकर अपने बाकी दिन के कामों को पूरा करेंगे।

सारे आदर, महिमा और धन्यवाद के साथ, इस प्रार्थना को हम हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह के मीठे और सामर्थी नाम में मांगते हैं।

आमीन! आमीन! और आमीन!

सुबह की शक्तिशाली और आशीष की प्रार्थना | Morning Prayer

Ad Placement (In-Article)

[ हम हर रोज कोशिश करते हैं कि आप के लिए सुबह-शाम दोपहर प्रार्थना करते रहें कि आप अपने जीवन में परमेश्वर की आशिश को पाएं और अपने जीवन में हमेशा सुखी रहें इसलिए हर रोज हमारे साथ प्रार्थना में सामिल होते रहे आइए सुबह की शक्तिशाली प्रार्थना शुरु करते हैं ]

जय मसीह की मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। 

आज की इस सुंदर और नई सुबह की प्रार्थना में आप सभी का प्रभु यीशु मसीह के नाम में हार्दिक स्वागत है।

आज सुबह की हमारी इस प्रार्थना का मुख्य विषय यही है कि हम अपने पूरे दिन को, अपनी योजनाओं को और अपने हाथों के हर एक काम को परमेश्वर को सौंपें ताकि उनकी दया और अनुग्रह दिनभर हमारे साथ बना रहे।

परमेश्वर का पवित्र वचन विलाप गीत 3:22,23 वचन में बहुत ही सुंदर प्रतिज्ञा करता है:

 "यह यहोवा की करुणा का फल है कि हम मिट नहीं गए; क्योंकि उसकी दया अमर है। हर सुबह वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है।"

मेरे प्रियजनों, आज की यह सुबह प्रभु की उसी नई दया का प्रमाण है। आइए पूरे दिल से इस सुबह की प्रार्थना में मेरे साथ शामिल हों।

नए दिन का धन्यवाद और अनुग्रह 

हे हमारे जीवते और सर्वशक्तिमान स्वर्गीय पिता,

हम आज की इस खूबसूरत सुबह के लिए आपके पवित्र चरणों में झुकते हैं।

प्रभु जी, रात भर आपने हमें अपने स्वर्ग दूतों के पहरे में सुरक्षित रखा, एक मीठी नींद दी और आज यह नया दिन देखने का अवसर दिया, इसके लिए आपका धन्यवाद करते हैं।

प्रभु, आपकी दया हर सुबह हमारे जीवन में नई होती है। हम प्रार्थना करते हैं कि आज के दिन आप हमारे हृदयों को अपनी पवित्र आत्मा की शांति और आनंद से भर दीजिए।

हमारी जानी-अनजानी हर एक गलती को क्षमा कीजिए प्रभु, और अपने निष्कलंक लहू से हमें धोकर शुद्ध कीजिए ताकि आज हम जो भी करें, उससे केवल आपकी महिमा हो।

  दिनभर की सुरक्षा, बुद्धि और सफलता 

हे प्रभु यीशु मसीह,

आज का पूरा दिन हम आपके हाथों में सौंपते हैं।

जब हम अपने घरों से बाहर निकलें—चाहे नौकरी पर जाए, व्यापार में जाए या अपने दैनिक कार्यों के लिए निकलें—आपकी दिव्य सुरक्षा की ढाल हमारे चारों ओर बनी रहे। मार्ग की हर एक दुर्घटना, शैतानी रुकावटों और दुष्ट की चालों से हमें बचा कर रखिए।

प्रभु, आज के निर्णय लेने के लिए हमें स्वर्गीय बुद्धि और समझ प्रदान कीजिए। हमारे हाथों के हर एक काम में बरकत दीजिए। जो भी काम आज हम शुरू करें, उसमें सफलता आपकी ओर से आए।

जो भी भाई या बहन आज किसी दबाव, मानसिक तनाव या कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे हैं, प्रभु आप उनके साथ चलिए और उनके रास्तों को सीधा कीजिए।

 परिवार, बच्चों और चंगाई की आशीष 

पिता परमेश्वर,

हम अपने परिवार के हर एक सदस्य को आपके हाथों में समर्पित करते हैं।

हमारे बच्चों की रक्षा कीजिए, उनके पढ़ाई-लिखाई और भविष्य पर आपकी आशीष बनी रहे। हमारे माता-पिता को उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र दीजिए।

प्रभु जी, जो लोग आज सुबह किसी बीमारी, शरीर में दर्द या कमज़ोरी में हैं—इसी समय आपकी चंगाई देने वाली सामर्थ्य उनके शरीरों में बहने पाए। यीशु मसीह के कोड़ों खाने से हम चंगे हो चुके हैं, इसी विश्वास के साथ हम हर एक बीमारी को डांटते हैं!

प्रभु, आज हमारे घरों में तेरी शांति, प्रेम और एक मन बना रहे। हमारे अन्न-जल पर आपकी आशीष हो।

समापन 

हे प्रभु यीशु,

हम पूरे विश्वास के साथ अपने इस दिन को आपके सामर्थी हाथों में सौंपते हैं।

हम जानते हैं कि आपने हमारी इस सुबह की प्रार्थना को सुन लिया है और अपना स्वर्गीय अनुग्रह हमारे साथ भेज दिया है। आज दिनभर आपकी उपस्थिति हमारे आगे-आगे चलेगी।

सारे आदर, महिमा, जलाल और धन्यवाद के साथ, इस प्रार्थना को हम हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता यीशु मसीह के मीठे और पवित्र नाम में मांगते हैं।

आमीन! आमीन! और आमीन!

 "अगर आज की इस सुबह की प्रार्थना से आपके मन को सामर्थ्य मिली है, तो अपने प्रियजनों के साथ इसे ज़रूर शेयर करें ताकि उनका दिन भी आशीष मय हो। 

 आपका दिन आशीष से भरा हो!

रात की शांति और सुरक्षा की प्रार्थना | Evening Prayer

Ad Placement (In-Article)



जय मसीह की

                   मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। आज की इस ढलती हुई शाम की प्रार्थना में आप सभी का परमेश्वर की वेदी पर दिल से स्वागत है।

आज शाम की हमारी इस प्रार्थना का मुख्य विषय यही है कि हम दिनभर की अपनी तमाम उलझनों, थकावट और चिंताओं को प्रभु यीशु के हाथों में सौंपें और उनके पंखों की छाया में सुरक्षित विश्राम पाएँ।

परमेश्वर का पवित्र वचन भजन संहिता 4:8 वचन में बहुत ही सुंदर बात कहता है:

"मैं चैन से लेट जाऊँगा और सो जाऊँगा; क्योंकि हे यहोवा, केवल तू ही मुझे निश्चिन्त रहने देता है।"

मेरे प्रियजनों, आज रात प्रभु आपको यही बेफ़िक्र और शांति भरा विश्राम देना चाहते हैं। पूरे दिल से इस प्रार्थना में मेरे साथ शामिल हों।

दिरभर का धन्यवाद और समर्पण 

हे हमारे स्वर्गीय पिता, सर्वशक्तिमान परमेश्वर,

हम इस ढलती हुई शाम को आपके पवित्र और सामर्थी चरणों में झुकते हैं।

प्रभु जी, सुबह से लेकर अब तक आपने अपनी दया से हमें संभाले रखा, हर एक ख़तरे और दुर्घटना से बचाया, इसके लिए आपका धन्यवाद।

प्रभु, आज दिनभर में हमसे जो भी गलतियाँ, भूल-चूक या कड़वे शब्द निकले हों, हम सच्चे दिल से आपसे क्षमा माँगते हैं। हमारे हृदयों को अपने पवित्र लहू से धोकर शुद्ध कर दीजिए।

हम अपने दिनभर के सारे काम, अपनी उलझनें और अपनी तमाम चिंताओं को आपके हाथों में सौंपते हैं। प्रभु, अब हम इन्हें अपने दिमाग में लेकर नहीं सोएंगे, बल्कि आपकी अलौकिक शांति में विश्राम करेंगे।

दिन की सुरक्षा और चिंताओं से आज़ादी

हे प्रभु यीशु,

हम प्रार्थना करते हैं इस रात की सुरक्षा के लिए।

वचन कहता है कि जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे, वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा। प्रभु, आज रात आप हमारे, हमारे बच्चों और हमारे पूरे घर के चारों ओर अपने स्वर्गदूतों का पहरा लगा दीजिए।

जो भी भाई या बहन इस समय भय, घबराहट, अनिद्रा या बीमारी से जूझ रहे हैं—प्रभु, आप इसी समय उनके सिर पर अपना हाथ रखिए। हर प्रकार के डरावने सपनों, रात के भय और शैतानी ताकतों को हम यीशु मसीह के नाम से अपने घरों से दूर डांटते हैं!

प्रभु, हमारे मनों को अपनी उस दिव्य शांति से भर दीजिए जो हर एक समझ से परे है। 

 परिवार और चंगाई के लिए आशीष

पिता परमेश्वर,

हम अपने पूरे परिवार को आपके हाथों में सौंपते हैं।

हमारे माता-पिता, जीवनसाथी और हमारे बच्चों पर आपकी आशीष बनी रहे। रात को सोते समय हमारे बच्चों की रक्षा कीजिए। उनके दिमाग को शांत और तरोताज़ा कीजिए ताकि वे एक गहरी और मीठी नींद ले सकें।

प्रभु, जो लोग आज रात अस्पतालों में हैं, दर्द में हैं या अकेलापन महसूस कर रहे हैं, उन पर भी अपनी दया कीजिए। आप हमारे चंगा करने वाले परमेश्वर हैं। नींद के दौरान हमारे शरीर की थकावट दूर हो और हमारी आत्मा, मन और शरीर को नई सामर्थ्य मिले।

कल सुबह जब हम उठें, तो नए उत्साह, नई उम्मीद और आपकी महिमा करने वाले हृदय के साथ उठें।

समापन 

हे प्रभु यीशु,

हम विश्वास करते हैं कि आपने हमारी इस शाम की प्रार्थना को सुन लिया है और अपना स्वर्गीय विश्राम हमें दे दिया है।

हम बेफिक्र होकर, शांति के साथ लेटने और सोने जा रहे हैं, क्योंकि आप ही हमें सुरक्षित रखते हैं।

सारे आदर, महिमा और जलाल के साथ, इस प्रार्थना को हम हमारे प्रभु यीशु मसीह के मिठे और सामर्थी नाम में माँगते हैं।

आमीन! आमीन! और आमीन!

दोपहर की थकावट में प्रभु का बल और शांति | Afternoon Prayer

Ad Placement (In-Article)

                

जय मसीह की

            मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। आज दोपहर की इस प्रार्थना में आप सभी का दिल से स्वागत है।

दिन आधा बीत चुका है। सुबह से लेकर अब तक आप अपने-अपने कामों में, नौकरी में, व्यापार में या घर की ज़िम्मेदारियों में लगे हुए थे। दोपहर का यह समय अक्सर शरीर में थकावट और मन में थोड़ी सुस्ती या चिंता लेकर आता है।

लेकिन आज दोपहर हमारी इस प्रार्थना का खास विषय यही है—दिनभर की थकावट से मुक्ति, मन में प्रभु की शांति और बचे हुए दिन के लिए नई आत्मिक सामर्थ्य पाना।

परमेश्वर का पवित्र वचन यशायाह 40:29 वचन में बहुत ही सामर्थी वादा करता है:

 "वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ्य देता है।"

( सचमुच परमेश्वर वफादार हैं वो अपने वादे को हमारे जीवन में पूरा करता है)

मेरे प्रियजनों, यदि आप आज थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो परमेश्वर का यह वादा आज आपके लिए है। अपने आपको प्रभु के साथ में समर्पित करें और अपने सारे तनाव को छोड़ें और पूरे दिल से प्रभु यीशु की उपस्थिति में जुड़ें।

हे हमारे स्वर्गीय पिता, सर्वशक्तिमान परमेश्वर,

हम इस दोपहर के समय आपके पवित्र और महिमा मयी चरणों में आते हैं।

प्रभु, हम आपका धन्यवाद करते हैं कि आपने आज सुबह से लेकर दोपहर तक हमें संभाले रखा, दुर्घटनाओं से बचाया और हमारी ज़रूरतों को पूरा किया।

प्रभु जी, इस समय जो भी भाई या बहन इस प्रार्थना को सुन रहे हैं, यदि दिनभर के कामों के कारण उनका शरीर थक गया है, या उनका मन किसी चिंता के बोझ से भारी है—तो प्रभु यीशु, आप इसी समय अपना चंगाई और विश्राम देने वाला हाथ उनके ऊपर रखिए।

आपका वचन कहता है कि आप थके हुए को बल देते हैं। प्रभु, इस दोपहर आप अपने बच्चों की थकावट को दूर कीजिए। उनके मनों को उस शांति से भर दीजिए जो हर एक समझ से परे है। हमारे विचारों को शांत कीजिए और सारी घबराहट को यीशु मसीह के नाम से दूर कर दीजिए।

हे प्रभु यीशु,

हम प्रार्थना करते हैं उन सभी के लिए जिन्हें इस समय शारीरिक कमज़ोरी या दर्द महसूस हो रहा है।

प्रभु, आपका पवित्र लहू हमारे शरीरों में नई ऊर्जा और नई ताकत को प्रवाहित करे। हर प्रकार की बीमारी, सिरदर्द, तनाव और सुस्ती को हम यीशु के नाम से अपने जीवन से दूर डांटते हैं।

पिता परमेश्वर, दोपहर के इस समय हमारे मनों में नया उत्साह भर दीजिए।

जैसे सुबह की ओस ताज़गी लाती है, वैसे ही आपकी पवित्र आत्मा की उपस्थिति हमारे मनों को तरो ताज़ा कर दे।

जो लोग निराशा में बैठे हैं या जिन्हें लग रहा है कि उनके काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं, प्रभु आप उन्हें नया दृष्टिकोण और अलौकिक बुद्धि प्रदान करें।

प्रभु जी,

अब इस दोपहर के बाद से लेकर शाम होने तक का जो समय बाकी है, उसे हम आपके हाथों में सौंपते हैं।

हम अपने हाथों के कामों को, अपनी योजनाओं को और अपने आने-जाने को आपकी वेदी पर रखते हैं।

हमारे कामों में अपनी आशीष दीजिए ताकि जो भी मेहनत हम करें, उसमें सफलता और फल मिले।

हमारे परिवारों को, हमारे बच्चों को अपने पंखों की छाया में छिपाकर रखिए। दोपहर की धूप और कड़कती परिस्थितियों के बीच आप हमारे लिए ठंडी छाया और शरण स्थान बने रहिए।

किसी भी प्रकार की बुरी संगति, क्रोध, या गलत फैसलों से हमारी रक्षा कीजिए।

हे पिता, हम विश्वास करते हैं कि आपने हमारी इस दोपहर की प्रार्थना को सुन लिया है।

आपने हमारे शरीरों को नई सामर्थ्य और हमारे मनों को अपनी दिव्य शांति से भर दिया है।

हम बेफ़िक्र होकर और आपके अनुग्रह पर भरोसा रखकर अपने कामों को आगे बढ़ाते हैं।

सारे आदर, महिमा और जलाल के साथ, इस प्रार्थना को हम हमारे उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के सामर्थी और पवित्र नाम में मांगते हैं।

आमीन! आमीन! और आमीन! 

यदि आप रोजाना हमारे साथ प्रार्थना में सामिल होते हैं तो सचमुच आप अपने जीवन में बरकत पाएंगे 

Ad Placement (Bottom)